फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्टेशन पर नहीं घुस पाएंगे आवंछनीय तत्व

Sun, 21 Feb 2016 03:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक (एजीएम) वेदपाल ने शनिवार को रेलवे स्टेशन और ओकग्रोव स्कूल का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक एजीएम ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने और अवांछनीय तत्वों के स्टेशन में प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह एजीएम वेदपाल मसूरी एक्सप्रेस से दून पहुंचे। एजीएम ने रेलवे अफसरों, इंजीनियरों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था, वाशिंग लाइन की स्थिति, यार्ड और परिसर से प्लेटफार्म तक जाने वाले मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की भी समीक्षा की।

व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उन्होंने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) द्वारा मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए मेटल डिटेक्टर की जांच भी की। यह मेटल डिटेक्टर आरपीएफ ने बृहस्पतिवार शाम को ही लगाया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि पहले यहां पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का मेटल डिटेक्टर लगा था। जो लगभग एक साल से खराब पड़ा था। जीआरपी द्वारा मेटल डिटेक्टर न बदले जाने पर रेलवे अफसरों से इस संबंध में अनुरोध किया गया था।

अवांछनीय तत्वों पर लगाम लगाने को कहा
एजीएम ने स्टेशन पर अवांछनीय तत्वों की सक्रियता पर रोक लगाने के लिए भी दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा तकनीकी सुरक्षा और सफाई व्यवस्था में भी और सुधार लाने को कहा गया है। स्टेशन का निरीक्षण कर एजीएम रेलवे के झड़ीपानी (मसूरी) स्थित ओकग्रोव स्कूल पहुंचे। एजीएम ने स्कूल का निरीक्षण कर वहां बिजली, पानी, स्टाफ की संख्या और छात्रों, शिक्षकों व अन्य स्टाफ की समस्याओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उनके साथ स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें