फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन कार्ड की दिक्कतें दूर न हुई तो होगा आंदोलन : शिक्षक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का अधिवेशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के किसान भवन में हुए अधिवेशन में गोल्डन कार्ड की दिक्कत दूर न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया गया। अधिवेशन में आशीष जोशी को जिला अध्यक्ष और उर्मिला द्विवेदी को निर्विरोध जिला मंत्री चुना गया।
अधिवेशन में दर्जाधारी प्रताप सिंह पंवार ने कर्मचारी शिक्षकों को मुख्यमंत्री से त्रिपक्षीय वार्ता का आश्वासन दिया। अपर जिलाधिकारी स्मिता परमार ने जनपद स्तर पर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने गोल्डन कार्ड पर कैशलेस व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए सभी संगठनों को एकजुट होने को कहा। प्रदेश महामंत्री अशोक राज उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ पिछली वार्ता में कई बिंदुओं पर सहमति बनी थी। उन्होंने अन्य लंबित मांगों पर शासन स्तर पर दबाव बनाने की बात कही। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद बछेती और सीताराम पोखरियाल की देखरेख में हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह उपाध्यक्ष और जगूड़ी कोषाध्यक्ष बने
अधिवेशन में माखनलाल शाह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लता जगूड़ी कोषाध्यक्ष और आलोक उनियाल संप्रेक्षक बने। फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश भावना ने आठ अगस्त को रुद्रपुर में बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा, बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें