मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राजधानी देहरादून में मंगलवार को सुबह मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में सड़कें तालाब में बदल गईं। तेज बारिश से शहर के निचले इलाकों के लोग दहशत में अा गए।
बडकोट में यमुनोत्री राजमार्ग, धरासू , स्यानाचट्टी के बीच मलबा-पत्थर आने से मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई। राजमार्ग बहाली के लिए मशीनें भेजी गई हैं।
वहीं बदरीनाथ हाईइवे लामबगड़ में बंद है। मार्ग के दोपहर तक खुलने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल मंगलवार सुबह से बदरीनाथ धाम की यात्रा थमी है। पांडुकेयश्वर में करीब 230 यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।