फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सहसपुर में दो साल बाद मदरसे की अवैध मंजिल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सहसपुर में मदरसे पर अवैध रूप से बनाई गई दूसरी मंजिल को सील कर दिया है। दो साल पहले बिना नक्शा पास कराए निर्माण शुरू हुआ था। एमडीडीए ने पूर्व में मदरसा प्रबंधन समिति को निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


एसडीएम विकासनगर को सहसपुर में जामी उल उलूम मदरसे पर अवैध रूप से दूसरी मंजिल के निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने कार्रवाई के लिए एमडीडीए को पत्र लिखा था। सोमवार को सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ टीम मदरसे में पहुंची। वहां निर्माण सील करने के दौरान मदरसा प्रबंधन की ओर से आपत्ति दर्ज करवाई गई। प्रबंधन समिति ने निर्माण को सही बताते हुए अपना पक्ष रखने के लिए समय देने की मांग की और कार्रवाई को एकतरफा बताया। थाना प्रभारी सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने प्रबंधन समिति को बताया कि वर्ष 2023 से प्राधिकरण में मामले की सुनवाई चल रही है। अनुमति या नक्शा प्रस्तुत न करने पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है। सहायक अभियंता ने मदरसा प्रबंधन को बताया कि केवल अवैध निर्माण को सील किया गया है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 को प्रबंधन समिति को अवैध निर्माण पर नोटिस जारी हुआ था। उसके बाद प्रबंधन समिति को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। बताया कि सहायक अभियंता ने एक जून 2023 की अपनी रिपोर्ट में बताया कि दूसरी मंजिल का निर्माण किया गया है। फिनिशिंग का कार्य शेष बचा है। 15 जून 2023 में मामले की सुनवाई के दौरान प्रबंधन समिति नक्शा प्रस्तुत नहीं कर पाई। उसके बाद 21 मार्च 2025 को सहायक अभियंता ने अपनी रिपोर्ट में बताया बिना नक्शा स्वीकृत करवाए निर्माण किया गया। सहायक अभियंता ने निर्माण की सीलिंग की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें