फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस विस क्षेत्र में भाजपा में बगावत, पूर्व राज्य मंत्री ने छोड़ी पार्टी

Fri, 20 Jan 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
beena mehrana - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट में भाजपा में बगावत शुरू हो गई है। पूर्व राज्य मंत्री बीना महराना और पूर्व विधायक केसी पुनेठा ने भाजपा छोड़ दी है। दोनों नेताओं ने निर्दलीय मैदान में उतरने से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूर्व राज्य मंत्री महराना और पूर्व विधायक पुनेठा ने पत्रकार वार्ता में पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे संयुक्त इस्तीफे में दोनों नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस युक्त हो चुकी भाजपा से नाता तोड़ रहे हैं।

जिन भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ पार्टी ने मोर्चा खोला, आज भाजपा उन्हीं नेताओं को पलकों पर बिठा रही है। पार्टी नेता कह रहे हैं कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों का चयन किया गया है, लेकिन सुबह पार्टी में शामिल होने वालों को शाम को ही टिकट दे दिए गए। भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ही अब परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है'

bjp
कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा ही अब परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। निर्दलीय मैदान में उतरने के बारे में पूछे गए सवाल पर दोनों नेताओं ने कहा कि इस बारे में विचार कर जल्द फैसला लिया जाएगा।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं में प्रत्याशी चयन को लेकर नाराजगी है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि दो और वरिष्ठ नेता शनिवार को पार्टी से नाता तोड़ सकते हैं। बताया जाता है कि इस्तीफे का मन बनाने वाले ये दोनों नेता पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

उप्र विधानसभा में दो बार विधायक रहे हैं पुनेठा
बीना महराना 2007 में न केवल चंपावत सीट से विधायक थीं, बल्कि खंडूरी कैबिनेट में राज्यमंत्री भी रहीं। केसी पुनेठा उत्तर प्रदेश विधानसभा में दो बार (1991और 1998) पिथौरागढ़ से विधायक रहे। भाजपा की अंतरिम सरकार के दौरान उन्हें हिल्ट्रान का अध्यक्ष बनाया गया था।  उत्तराखंड विधानसभा के 2002 व 2007 के चुनाव में उन्हें लोहाघाट सीट से दोनों बार कांग्रेस के हाथों शिकस्त मिली। 
 वाट्सएप के जरिए दोनों नेताओं के इस्तीफे मिले हैं। पत्र की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जा रही है। साथ ही वरिष्ठ नेताओं से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जाएगा।
- हिमेश कलखुड़िया जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें