फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवक की मौत के बाद चार दोस्तों पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में युवक की मौत के मामले में उसके चार दोस्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे के दोस्तों ने उसे जहर देकर मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसकी कार लेकर फरार हो गए। हालांकि, चारों पुलिस के कहने पर कार लेकर शाम को ही वापस आ गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 27 मई को कैनाल रोड स्थित होटल बॉटम इन में एक युवक का शव मिला था। बताया गया था कि युवक अपने दोस्त के साथ यहां एक दिन पहले आकर रुका था। युवक की पहचान प्रेरित मोहन पुत्र धनीराम निवासी शिवालिक क्रीन अपार्टमेंट मक्कावाला के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम में संदिग्ध जहर से उसकी मृत्यु होना पाया गया था। मामले में प्रेरित मोहन के पिता धनीराम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी।
धनीराम के अनुसार प्रेरित 26 मई को यह कहकर गया था कि वह दोस्त सचिन के साथ होटल में पार्टी करने जा रहा है। रात 10 बजे उसने अपनी मां सीमा मोहन से फोन पर बातकर कहा, वह होटल में ही रुकेगा और सुबह घर आएगा। अगले दिन शाम को एक कांस्टेबल उनके घर आया और चौकी जाखन चलने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें होटल बॉटम इन पहुंचने को कहा। धनीराम होटल पहुंचे तो देखा कि प्रेरित बेड पर मृत पड़ा था।
विज्ञापन

उसके शरीर का ऊपरी भाग नीला पड़ चुका था। उसके पास उसका फोन और कार की चाभी भी नहीं थी। पता चला कि सचिन और उसके अन्य दोस्त भी वहां नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने उसके दोस्त को फोन किया तो वह फोन और कार लेकर चौकी पहुंच गया। थानाध्यक्ष राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी गई है। उसके दोस्तों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें