फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देश सेवा के बाद लंबे समय तक टीजीएमओ में बस चलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट तिराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बीर सिंह बिष्ट (75) पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह बिष्ट निवासी वार्ड नंबर आठ अठुरवाला की मौत हो गई। जिससे अठूरवाला और उनके घर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


बीर सिंह ने सेना में नौकरी कर देश सेवा के बाद लंबे समय तक टिहरी गढ़वाल मोटर ऑनर्स कॉर्परेशन (टीजीएमओ) में बस चलाई। करीब तीन दशक से लंबे समय तक उन्होंने गढ़वाल की सर्पीली सड़कों पर अपनी बस को दौड़ाया। लेकिन इस दौरान कभी भी उन्होंने कोई सड़क दुर्घटना नहीं की।

सेना में रहने और फिर लंबे समय तक बस चलाने के बावजूद उन्होंने कभी किसी नशे को हाथ तक नहीं लगाया। 75 वर्ष की उम्र में भी पूरी तरह फिट थे और पिछले करीब दस सालों से लगातार सुबह की सैर को जाते थे। मृतक के भतीजे विकास बिष्ट ने कहा कि उनके ताऊ हर रोज सुबह की सैर को जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक बस चलाने के दौरान उनसे कभी कोई दुर्घटना नहीं हुई। लेकिन वो खुद किसी की गलती से दुर्घटना का शिकार हो गए। निवर्तमान सभासद संदीप नेगी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद पूर्णानंद घाट, ऋषिकेश में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें