फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद कश्मीरी छात्र का मैसेज वायरल, लिखा था 'आज तो रियल PUBG हो गया'

Sat, 16 Feb 2019 07:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
protest - फोटो : अमर उजाला
जहां एक ओर पूरे देश में पुलवामा आतंकी हमले के बाद शोक और गुस्सा है। इसी बीच देहरादून के एक संस्थान में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्र कैशर राशिद को उसके द्वारा भेजे गए व्हाट्सअप मैसेज के लिए संस्थान से निलंबित कर दिया गया है। संस्थान के बाहर प्रदर्शन को दौर शुरू हो चुका है। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उक्त पोस्ट करने वाले छात्र पर विधिक कार्रवाई होगी। फिलहाल छात्र राज्य से बाहर है।
 
विज्ञापन

2 of 5
protest
जानकारी के मुताबिक देहरादून के एक संस्थान से पढ़ाई करने के बाद उक्त कश्मीरी छात्र ने अपना एक व्हाट्सअप मैसेज वायरल कर दिया। संस्थान में पुलिस तैनात। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में खासी झड़प भी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
police
यह मैसेज पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद वायरल हुआ। जिसमें छात्र ने लिखा था 'आज तो रियल PUBG हो गया'। जो आग की तरह वायरल हो गया। संस्थान प्रबंधन को इस बात की खबर लगी तो उक्त छात्र को निलंबित कर दिया गया।
 

4 of 5
protest
जिसके बाद गुस्साए छात्रों और अन्य संगठनों ने उक्त संस्थान के बाहर प्रदर्शन किया। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए मौके पर पीएसी और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nivedita
हिंदूवादी संगठन और एबीवीपी भी वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू की। संगठन को कश्मीरी छात्र को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हैं। इस मामले में एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि जांच की जा रही है। इसके बाद ही एक्शन लिया जाएगा। वहीं इस मामले के बढ़ने के बाद उक्त छात्र ने अपने मैसेज के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें