फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दूसरे दिन भी प्रेमनगर में ढहाया गया अतिक्रमण, अब अगला नंबर पलटन बाजार का

Sat, 15 Sep 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
encroachment
विज्ञापन
अब हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ जाने वाले लोगों का सफर आसान हो जाएगा। उनको प्रेमनगर बाजार में बोटल नेक पर लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। आमतौर पर करीब नौ मीटर चौड़ी रहने वाली इस सड़क का दायरा शुक्रवार को बढ़कर 25 मीटर हो गया। वहीं शनिवार को भी प्रेमनगर में अतिक्रमण ढहाने की प्रक्रिया जारी रही।
विज्ञापन


प्रेमनगर बाजार के बाद पलटन बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने की संभावना है। प्रेमनगर बाजार से अतिक्रमण हटाना जिला प्रशासन के साथ ही अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के लिए बड़ी चुनौती थी। यहां सफल अभियान के बाद संभावना जताई जा रही है कि पलटन बाजार में भी जल्द ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस तरह की चर्चा व्यापारियों और टास्क में शामिल कर्मचारियों में रही।

प्रेमनगर बाजार में मौजूद अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स और प्रशासन की टीम ने 72 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस तरह चिह्नित किए गए 227 अतिक्रमण को टीम ने ढहा दिया। वहीं, दूसरी ओर प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कैंट विधायक भी मौके पर पहुंचे और उनके साथ धरने पर बैठे। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर बाजार में बीते शुक्रवार को बचे रह गए 72 अतिक्रमण को तोड़ दिया। इस दौरान अतिक्रमण पर पोकलैंड मशीन और जेसीबी जमकर गरजी। उधर, व्यापारियों व अन्य लोगों ने दूसरे दिन भी अभियान का विरोध किया। वे मौके पर धरना-प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच मौके पर कैंट विधायक हरबंस कपूर भी पहुंचे।

उन्होंने व्यापारियों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि व्यापारियों की दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ। टीम ने पहले मलबा उठवाया। इसके बाद 10 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। अभियान शाम छह बजे तक चला। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं, प्रशासन की टीम की कार्रवाई के चलते दुकानदारों ने खुद ही मजदूर लगाकर अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें