फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के बाद अब उत्तराखंड की राजधानी में चलेगा ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का महा अभियान

Wed, 30 Sep 2020 01:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

देहरादून पुलिस एक बार फिर से नए सिरे से ड्रग व नशा तस्करों के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है। एक माह के इस विशेष अभियान को ऑपरेशन सत्य नाम दिया गया है। डीआईजी ने इस अभियान को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। ताकि, दून में फैल रही तस्करों की जड़ों को समाप्त किया जा सके। 

विज्ञापन


इस वक्त देहरादून के हर कोने में ड्रग के धंधा अपना पैर पसार रहा है। स्कूल कॉलेजों में पढ़ने वाले युवा इसका लगातार शिकार हो रहे हैं। हालांकि,  पुलिस लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन बड़े पैमाने पर अभी तक कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी है। ड्रग माफिया की कमर तोड़ने के लिए इस बार एक अक्तूबर से विशेष एक माह का अभियान चलाया जाएगा। 

पुलिस कप्तान ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान का नोडल अधिकारी एसपी क्राइम लोकजीत सिंह को बनाया गया है। उन्हीं के पर्यवेक्षण में सारी कार्रवाईयां की जाएंगी। साथ ही लोकजीत ही आगे के दिशा निर्देश भी इस अभियान के लिए तय करेंगे। इस अभियान के दौरान सबसे अधिक प्रभावी कार्रवाईयां करने वाले थानेदार को डीआईजी की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


ड्रग माफिया की कमर तोड़ने के लिए एक अक्तूबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऑपरेशन सत्य के नाम से इस ऑपरेशन में पैडलरों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ उनके आकाओं तक भी पहुंचा जाएगा। सभी को इस अभियान में संजीदगी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। - अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें