फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: करोड़ों के नुकसान के बाद तीसरे दिन राहत, चले उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के शटडाउन के चलते करोड़ों के नुकसान के बाद तीसरे दिन सोमवार को उद्योग शुरू हो सके। सोमवार को बिजली आपूर्ति शुरू होने से उद्योगपतियों ने काम शुरू कराया। इससे उद्योगपतियों को राहत मिली।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली विभाग ने मोहब्बेवाला औद्योगिक क्षेत्र में 10, 11 और 12 जनवरी के लिए शटडाउन लिया था। इसके कारण शनिवार और रविवार को बिजली आपूर्ति न होने से 40 से अधिक उद्योग बंद रहे। इससे उद्योगपतियों को करोड़ों का नुकसान हुआ। रविवार को विभाग के खिलाफ उद्योगपतियों ने विरोध जताया। इसके बाद तीसरे दिन के शटडाउन को विभाग ने निरस्त कर दिया। सोमवार को औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु होने से उद्योगपतियों को राहत मिली।

विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र के अलावा दूसरे क्षेत्रों में काम किया। इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आपूर्ति सुचारु होने से इंडस्ट्री शुरू हो सकी। दो दिन बाद उद्योग पटरी पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें