फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की छुट्टियां खत्म, अब यात्रियों में बस को लेकर मारामारी

Mon, 05 Mar 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
uttarakhand roadways
विज्ञापन
विगत सप्ताह होली की छुट्टी पर आए लोगों की वापसी को लेकर यात्रियों की अचानक भीड़ बढ़ गई। इसके कारण मैदानी क्षेत्रों को जाने वाली रोडवेज की बसों की सीट के लिए मारामारी रही। रोडवेज प्रशासन को भी यात्रियों की सुविधा के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज ने दिल्ली रूट पर 21 बसों के अलावा सात बसें अतिरिक्त लगाईं। तब जाकर यात्रियों की भीड़ कम हुई।
विज्ञापन


रविवार को वीकेंड पर छुट्टी समाप्त कर लौटने वालों के कारण ट्रैफिक में दबाव बना रहा। इसके कारण स्टेशन रोड पर दोपहर तक जाम लगा रहा। लोग सोमवार को ड्यूटी पर जाने के लिए सुबह पांच बजे से ही बस अड्डे पर आने शुरू हो गए। इसके कारण रोडवेज डिपो में यात्रियों की भीड़ एकत्र होने लगी। बसें एक के बाद एक भरकर जाने लगबीं, लेकिन भीड़ कम नहीं हुई।

जैसे ही बस आती, वैसे ही लोग बसों में चढ़ने के लिए भागते नजर आए। कोटद्वार डिपो की बसों के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के किए भी मारामारी रही। लोग बस की सीट के लिए मोटर नगर और देवी रोड चौराहे पर घंटों खडे़ रहे। यह स्थिति शाम के चार बजे तक बनी रही। इस दौरान ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ी। उन्हें तय समय पर रोडवेज डिपो में बस उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


उधर, कोटद्वार रोडवेज डिपो के आरएम टीका राम ने बताया कि रविवार को यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण उनके लिए व्यवस्थाएं बनाने के लिए दिल्ली रूट के लिए कोटद्वार डिपो की अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। ऑनलाइन बुकिंग वाले सभी यात्रियों को बस उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें