फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट के बाद पैट देकर मिलेगा एएफएमसी में दाखिला, जारी हुए नए सत्र के दाखिलों का नोटिस 

Sun, 19 May 2019 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट क्वालिफाई करने के बाद साइकोलॉजिकल एसेसमेंट टेस्ट (पैट) से सेना के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में दाखिले का मौका मिलेगा। इसके लिए एमसीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एएफएमसी की ओर से अंग्रेजी का टेस्ट लिया जाएगा। 

विज्ञापन


एएफएमसी ने नए सत्र के एमबीबीएस दाखिलों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत एएफएमसी में एमबीबीएस की 130 सीटों पर मौका मिलेगा। इनमें 105 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होंगी जबकि 25 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। नीट 2019 का परिणाम आने के बाद मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (एमसीसी) की वेबसाइट के माध्यम से एएफएमसी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद एएफएमसी की ओर से बुलावा भेजा जाएगा।

इन परीक्षाओं से गुजरना होगा
नीट परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद भी एएफएमसी में दाखिला आसान न होगा। अभ्यर्थियों को इंगलिश लैंग्वेज, कांप्रिहेंसन, लॉजिकल रीजनिंग, साइकोलॉजिकल एसेसमेंट टेस्ट (पैट), इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन से गुजरना होगा।
विज्ञापन


यह योग्यता है जरूरी 
एएफएमसी में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी के नीट में कम से कम 50 परसेंटाइल होने जरूरी हैं। आवेदक अविवाहित होना चाहिए। आयु 17 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 55 प्रतिशत से कम अंक नहीं होने चाहिए।

भरना होगा 28 लाख का बांड 
एएफएमसी में दाखिला लेने वाले छात्र के अभिभावकों को दाखिले के सात दिन के भीतर 28 लाख रुपये का बांड भरना होगा। अगर इसके बाद छात्र कोर्स या सेना छोड़ता है तो उसे 28 लाख रुपये भरने होंगे।

ऐसे होगा चयन 
आवेदन करने वालों में से एएफएमसी की ओर से महिला अभ्यर्थी और पुरुष अभ्यर्थियों की अलग-अलग मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सीटों के मुकाबले मेरिट लिस्ट के साथ ही वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसी आधार पर एडमिशन को बुलाया जाएगा। एडमिशन से पहले सभी छात्रों को मेडिकल एग्जाम से गुजरना होगा।
विज्ञापन


यह है वेबसाइट : www.afmcdg1d.gov.in, www.mcc.nic.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें