फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोकेशन पता कर 15 मिनट में पहुंची पुलिस, महिला-बच्चे को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में कूदने की बात कहकर घर से बच्चे के साथ निकली महिला को सहसपुर थाना पुलिस ने महज 20 मिनट में खोज निकाला। महिला को चौकी लाया गया। मौके पर परिजन भी पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाने के बाद उन्हे महिला और बच्चे को सौंप दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को करीब 8.30 बजे धर्मावाला चौकी पुलिस को एक महिला के परिजनों का फोन आया। उन्होंने बताया कि महिला 10 वर्षीय बच्चे के साथ नहर में कूदने के लिए निकली है। धर्मावाला चौकी प्रभारी सतेंद्र भाटी ने महिला के फोन बार बात कर उसकी लोकेशन ट्रेस की। महिला की लोकेशन ढकरानी में नहर के पास मिली। चौकी प्रभारी ने चीता पुलिसकर्मी संदीप कुमार और नीरज कुमार को ढकरानी की ओर रवाना किया। करीब 8.50 पर वे महिला और बच्चे के पास पहुंच गए। इस बीच चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को चौकी लेकर आईं। उसके बाद परिजनों को बुलाया गया। पूछताछ में पता चला कि महिला का परिजनों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें