फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमावली बनने के बाद होगी आईएफएस संजीव चुतर्वेदी की शिकायतों पर कार्रवाई

Wed, 31 Oct 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
sanjeev chaturvedi - फोटो : Getty Images
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इसके बाद ही सतर्कता आयुक्त के खिलाफ आईएफएस संजीव चतुर्वेदी की ओर से की गईं शिकायतों की जांच होगी। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत चतुर्वेदी द्वारामांगी गई सूचना के जवाब में दी है।
विज्ञापन


आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने 19 जून 2018 को राष्ट्रपति सचिवालय से सूचना के अधिकार में सूचनाएं मांगी। उन्होंने 15 जुलाई 2017 को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के खिलाफ की गई शिकायत पर हुई कार्रवाई के बारे में जानना चाहा था। इसके जवाब में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय ने कहा कि अभी तक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के खिलाफ शिकायत होने पर जांच और कार्रवाई की कोई नियमावली अथवा प्रक्रिया नहीं है। केंद्र ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के खिलाफ शिकायतों पर जांच की नियमावली बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही शिकायतों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें