फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती दौड़ के बाद अचानक बिगड़ी दो की तबियत, एक की मौत

Thu, 16 Jul 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित भेल के सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सिपाही भर्ती में शामिल होने आए पिथौरागढ़ के एक अभ्यर्थी की मौत हो गई है। जबकि दूसरे अभ्यर्थी को तबियत बिगड़ने पर सिडकुल के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे जिला बागेश्वर के डोगा निवासी दीपचंद्र पुत्र हरीदत्त दौड़ पूरी नहीं कर पाने से बाहर हो गया था। इसी बीच उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई।

सीआईएसएफ कर्मियों ने उसे पुलिस के साथ भेल अस्पताल भिजवाया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो दीपचंद्र को मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया। इस घटना के करीब एक घंटे बाद दौड़ पूरी नहीं करने से बाहर हुए दूसरे अभ्यर्थी की भी सीआईएसएफ कैंपस के मुख्य गेट से सटे शिव मंदिर के पास अचानक तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते-जाते हो गई मौत

साथी युवकों और पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान हरीश आर्य (20) पुत्र गोविंद राम आर्य निवासी गांव माडी, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है।

हरीश के बैग से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हरीश दौड़ पूरी नहीं करने पर कैंपस के इर्द-गिर्द घूम रहा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें