विकासनगर में शनिवार को कार और बाइक भिड़ंत में बाल-बाल बचे सद्दाम (22) पुत्र नसीम निवासी सहारनपुर रोड हरबर्टपुर की आंखों में अब भी दुर्घटना का खौफ कायम है। दुर्घटना के बारे में बताते वक्त सद्दाम बताता है, रफ्तार से आ रही कार को देख लगा जैसे मौत आ गई।वह मैकेनिक का काम करता है। उसका रविवार को निजी अस्पताल में सिटी स्कैन कराया गया। रिपोर्ट सामान्य आने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।दो की हो गई थी मौत
शनिवार को लेहमन रोड पर तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में हरबर्टपुर निवासी सुमित पुत्र रोशन लाल और राजेश पुत्र संतराम की मौत हो गई। उनके साथ बाइक में सद्दाम भी सवार था। टक्कर के बाद वह छिटककर सड़क से नीचे झाड़ियों में फंस गया था।ब्रेक से फट गए कार के टायर
दुर्घटना के करीब तीन घंटे बाद घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन होने पर उसके घायल होने का पता चला। घायल सद्दाम ने बताया दोनों वाहनों के आमने सामने आने पर कार सवार ने तेजी से ब्रेक लगाए। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि ब्रेक लगाने से उत्पन्न हुई रगड़ से टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।उसे कार के रूप में सीधे मौत उसकी ओर आती दिखाई दी। सद्दाम ने बताया कि इसके बाद उसे कुछ याद नहीं। होश आने पर खुद को लेहमन अस्पताल में पाया।