जैसे ही वह महाराजपुर कलां गांव के सत्संग भवन के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।
इसी बीच मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब घायल को अस्पताल पहुंचाने की बात कही तो टेंपो चालक विकास पुत्र शेर सिंह निवासी रुहालकी थाना खानपुर ने घायल को इलाज कराने की बात कहते हुए अपने टेंपो में लिटा लिया। इसके बाद उसे लेकर रायसी की ओर चला गया।
पुलिस के अनुसार, टेंपो चालक ने घायल बंटी को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय खानपुर के मिर्जापुर गांव के निकट स्थित जंगल में फेंककर फरार हो गया था। इलाज नहीं मिलने के कारण बंटी की मौत हो गई।
शुक्रवार देर शाम मिर्जापुर और पूरनपुर के ग्रामीणों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बंटी के पिता संजय की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।