आपको पाकिस्तान के अब्दुल जलील ‘चाचा’ तो याद होंगे, जो देश-दुनिया में होने वाले मैचों में अपनी टीम को सपोर्ट करने जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
t20
ठीक इसी तरह अफगानिस्तान की टीम के पास भी ‘चाचा’ हैं, नाम है नाजिर खान और उम्र 70 पार। नाजिर भी अपनी टीम का हौसला बढ़ाने हर जगह पहुंच जाते हैं। इसी कड़ी में बांग्लादेश-अफगानिस्तान के बीच देहरादून में चल रही टी-20 सीरीज में भी वह अफगानी टीम का उत्साहवर्धन करने दून पहुंच चुके हैं। रविवार को वह अफगानिस्तान का झंडा लेकर दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 4
t20
बकौल नाजिर वह हर उस मैच को देखने जाते हैं, जहां अफगानिस्तान की टीम क्रिकेट खेलती है। उन्होंने बताया कि बीते 18 वर्षों से वह टीम को सपोर्ट करने के पहुंचते हैं। अब तो अफगानिस्तान की टीम को आईसीसी की मान्यता भी मिल चुकी है। लिहाजा उनकी खुशी और बढ़ गई है। ‘चाचा’ नाजिर बताते हैं कि वह शनिवार रात देहरादून पहुंचे।
एक बार तो उन्हें लगा कि कहीं पहले मैच के सारे टिकट बिक न गए हों, लेकिन वह खुशकिस्मत रहे और उन्हें मैच का टिकट मिल गया। हाथ में एक पोस्टर लेकर दर्शक दीर्घा में खड़े हो गए। ‘चाचा’ कहते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के लोगों के बीच आपसी प्यार का उदाहरण ही है, जो यहां बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच आयोजित करवाया। उन्होंने बताया कि दोनों देशों का क्रिकेट मुझे पसंद है।