फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs IRE: आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से दी करारी हार, सीरीज में 2-2 से की बराबरी

Sun, 10 Mar 2019 09:20 PM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पॉल स्टर्लिंग के 70 रन और एंड्रू बलबीरनी के 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड ने अफगानिस्तान को पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में पांच विकेट से हराया। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर पर समाप्त हुई।

विज्ञापन


मैन ऑफ द मैच अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान को उनकी 82 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए दिया गया। पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले आयरलैंड के एंड्रू बलबीरनी को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया। उन्होंने पांच मैचों में एक शतक व एक अर्धशतक की मदद से 215 रन बनाए।

रविवार को दून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। आयरलैंड का पहले गेंदबाजी चुनना काफी सफल साबित हुआ। आयरलैंड के गेंदबाजी के प्रदर्शन के सामने मेजबान टीम निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 216 रन ही बना पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान असगर अफगान 82, मो नबी 40, राशिद खान 35 व जावेद अहमदी ने 24 रनो का योगदान दिया। जवाब में आयरलैंड की टीम 16 गेंद 219 रन बनाकर मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज़ पॉल पॉल स्टर्लिंग ने 70, बलबीरनी ने 68 व केविन ओब्रायन ने 33 सर्वाधिक रन बनाए।

अफगानिस्तान की टीम
असगर अफगान कप्तान, उस्मान घनी, नजीब ताराकाइ, हजरतुल्लाह जजाई, समीउल्लाह शेनवारी, मोहम्मद नबी, शफिकुल्लाह शफाक, नजीबुल्लाह जादरान, राशिद खान, करीम जनात, फरीद मलिक, सैयद शिरजाद, जिया उर रहमान, जहीर खान, मुजीब उर रहमान व शराफुद्दीन अशरफा।

आयरलैंड की टीम
विलियम पोटरफील्ड कप्तान, पॉल स्टीयरलिंग, एंड्रयू बलबिरनै, जॉर्ज हेनरी डॉकरेल, एंड्रयू रॉबर्ट मैक्ब्रीन, केविन ओब्रिन, स्टुअर्ट पोयंटर, बॉयड रंकिन, सिमरनजीत सिंह, लॉरकन जॉन टकर, जेम्स शैनन, स्टुअर्ट रॉबर्ट थॉम्सन, पीटर चैस व हैरी टॉम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें