फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मजबूत पैरवी के लिए अधिवक्ताओं ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट को ऋषिकेश में शिफ्ट किए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी के लिए देहरादून बार एसोसिएशन ने कमर कस ली है। इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम अपने पक्ष में सभी तथ्य जुटा रही है।
विज्ञापन

देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा उनकी तरफ से केस लड़ रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ताओं की टीम तथ्य और विरोधी पक्ष के तर्कों की काट ढूंढ रही है। टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग गुप्ता, टीएस बिंद्रा, एलएम लांबा, मनमोहन लांबा, अनुपमा गौतम, तरुण माटा, योगेश सेठी आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल में कुछ अधिवक्ता निजी स्वार्थ के लिए नैनीताल की पैरवी कर रहे हैं। जबकि, वहां के अधिकांश अधिवक्ता भी मानते हैं कि नैनीताल में हाईकोर्ट होने से दिक्कतें हैं।

उन्होंने कहा है कि हाईकोर्ट के नैनीताल में रहते हुए न तो सस्ता न्याय सुलभ है और न ही सुविधाएं। साथ ही सरकार का एक बड़ा बजट टीए और डीए पर खर्च हो रहा है। यह भी जनता की ही गाढ़ी कमाई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपनी ओर से मजबूती के साथ बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें