फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अधिवक्ता के साथ रेस्टोरेंट में मारपीट, पैर की हड्डी तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट कर उनकी पैर की हड्डी तोड़ दी। आरोप है कि तीनों युवकों ने अधिवक्ता से उनका फोन छीनने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने एक नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने बताया वह 29 अप्रैल को वेदांश रेस्टोरेंट में खाना खा रहे थे। इस दौरान राजा नाम के एक युवक और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ गाली गलौज किया। बताया कि तीनों नशे की हालत में थे। बताया कि विरोध करने पर तीनों ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। उनके पैर की हड्डी तोड़ दी। तीनों ने जबरन उनका फोन छीनने का प्रयास किया। बताया कि उनके मित्र ने किसी तरह उनकी जान बचाई। बताया कि तीनों जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया की तहरीर के आधार पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें