शहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से एसी की डिमांड भी बढ़ गई है। ग्राहकों को एसी खरीदने के लिए एडवांस बुकिंग कर 10 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने से एसी के दाम में 1500 से 2200 रुपये तक का इजाफ हुआ है।
विकासनगर में एक महीने में करीब 750 एसी की बिक्री हो गई है। एक-एक डीलर पर करीब 70 एसी की एडवांस बुकिंग है। करीब 10 दिन से डीलर आपूर्ति का इंतजार कर रहें हैं। सबसे अधिक डिमांड 1.5 टन के एसी की है। हालांकि, डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में एसी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विकासगनर के व्यापार मंडल अध्यक्ष और इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारी संजय गुप्ता बताते है कि उनके पास 72 एसी की एडवांस बुकिंग है। बताया कि अभी देहरादून से आपूर्ति नहीं हो रही है। लेकिन, अगले तीन-चार दिनों में एसी फिर से उपलब्ध हो सकते हैं। बताया कि कई लोगों ने 10 दिन पहले एडवांस बुकिंग करवा रखी है। वहीं, इलेक्ट्रोनिक्स व्यापारी लक्की सिंह ने बताया इस बार गर्मी अधिक होने से एसी की डिमांड में भी इजाफा हुआ है।