रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता
खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के समय जो सैंपल खराब लगते हैं वह सैंपल लैब रुद्रपुर लैब में भेजे जाते हैं लेकिन रिपोर्ट आने में लंबा समय लगता है क्योंकि प्रदेश में सिर्फ एक लैब रुद्रपुर में है। लैब पर भार अधिक होने की वजह से रिपोर्ट आने में महीनों लग जाते हैं। अगर सैंपल खराब पाए जाते हैं तो लैब रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होती है।
ऐसे करें मिठाई और खोये की पहचान
- मिठाई में कलर की मिलावट खूब की जा रही है। इसलिए रंग बिरंगी मिठाई खरीदने से बचें।
- कलर वाली मिठाई को हाथ में लेकर चेक करें। अगर हाथ में रंग नहीं लग रहा है तो रंग की मिलावट नहीं है।
- खोये की पहचान करने के लिए फिल्टर पर आयोडीन की दो ड्राप डालें। अगर रंग काला हो जाए तो इसमें मिलावट होगी।
- मिठाई पर लगे चांदी के वर्क को जलाकर चेक कर लें। अलसी वर्क जलने के बाद छोटी गोलीनुमा बन जाएगा और नकली वर्क ग्रे कलर का जला हुआ कागज जैसा लगेगा।
- दानेदार खोये में मिलावट हो सकती है। शुद्ध खोया एकदम चिकना होता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब चुनाव नतीजों तक नहीं बनेगा कोई भी नया मतदाता, वोट बनाने की मुराद नहीं होगी पूरी, जानें वजह
क्या कहते हैं डॉक्टर
दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि मिलावटी मिठाई और नमकीन से पेट संबंधी समस्या हो सकती हैं। इसमें कई तरह के रंग और केमिकल इस्तेमाल किए जाते हैं। यह केमिकल पेट की पाचन संबंधी शक्ति पर प्रभाव डालते हैं। इससे गैस, एसिडिटी और डायरिया की समस्या हो सकती है।