फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिया के नाम का शृंगार, पार्लरों में सुहागिनों की कतार

Wed, 28 Oct 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर, हरबर्टपुर और सेलाकुई के ब्यूटी पार्लरों में फेशियल से हेयर स्टाइलिंग तक की एडवांस बुकिंग
विज्ञापन

- फेशियल, हेयर स्पा और आकर्षक मेकअप के लिए महिलाओं ने कराई एडवांस बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई/हरबर्टपुर। करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए पछवादून क्षेत्र की सुहागिनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को विकासनगर, हरबर्टपुर और सेलाकुई के ब्यूटी पार्लरों में सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ जुटने लगी। फेशियल, हेयर स्पा, खास मेकअप और आकर्षक हेयर स्टाइल के लिए महिलाओं ने पहले से ही बुकिंग करा रखी थी। इसके अलावा मेहंदी, चूड़ियों, आभूषणों और साड़ियों की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए दिनभर रौनक रही। इस बार पारंपरिक शृंगार के साथ हल्के आभूषण और आकर्षक मेकअप महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।
करवा चौथ की तैयारियों के तहत ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने क्लीनअप, डी-टैन, मेनीक्योर, पेडिक्योर, वैक्सिंग और थ्रेडिंग जैसे ट्रीटमेंट कराए। पार्लरों में इस बार सॉफ्ट ग्लैम, ग्लास स्किन, न्यूड मेकअप और रोज गोल्ड लुक की काफी मांग है। वहीं, साड़ी और लहंगे के साथ बन, सॉफ्ट कर्ल्स और वेवी हेयर स्टाइल खूब पसंद किए जा रहे हैं। पार्लरों में सामान्य मेकअप 500 से 1500 रुपये, पार्टी मेकअप 1500 से 3000 रुपये और ब्राइडल स्टाइल मेकअप 3000 रुपये से अधिक में हो रहा है। फेशियल के लिए 500 से 2000 रुपये और हेयर स्पा के लिए 400 से 1200 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि, ये दरें पार्लर, उत्पाद और पैकेज के अनुसार अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

संगीता, रजनी, रीमा रावत, राखी, रत्ना, सपना, रुचि और शिवानी ने बताया कि करवा चौथ पर सोलह शृंगार के साथ चेहरे पर प्राकृतिक निखार और पारंपरिक लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। कई महिलाएं अपने परिधानों से मेल खाता हुआ मेकअप और हेयर स्टाइल चुन रही हैं।
अरेबिक मेहंदी से लेकर कुंदन के गहनों तक का क्रेज
मेहंदी कलाकारों के पास भी सुहागिनों की लंबी कतारें देखी गईं। अरेबिक, मारवाड़ी, मंडला और बारीक बेल-बूटों वाले डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। कुछ महिलाएं पति-पत्नी के चित्र वाली खास कस्टमाइज्ड मेहंदी भी बनवा रही हैं। मेहंदी के लिए 200 रुपये (छोटे डिजाइन) से लेकर 1000 रुपये से अधिक (भारी डिजाइन) तक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की मांग
गहनों की बात करें तो हल्के वजन के कुंदन, पोल्की, ऑक्सीडाइज्ड और टेंपल ज्वेलरी डिजाइन के साथ चोकर, झुमके, मांगटीका और चूड़ियों की भारी मांग है। रोज गोल्ड और गोल्ड-प्लेटेड सेट महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। आर्टिफिशियल आभूषणों के छोटे सेट 200 से 800 रुपये और डिजाइनर सेट 1000 से 3000 रुपये या इससे अधिक में उपलब्ध हैं। वहीं, सोने-चांदी के आभूषणों के दाम उनकी शुद्धता और बाजार भाव पर निर्भर हैं। बाजारों में साड़ियों, सूट, बिंदी, सिंदूर और पूजा की थाली की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें