फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस के साथ सहयोगात्मक रुख अपनाएं : अनिल रतूड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराजपुर रोड स्थित एक होटल में सुरक्षा व स्वास्थ्य पर हुआ जनसंवाद
विज्ञापन

I
Iसंयुक्त नागरिक संगठन की ओर से जाखन स्थित एक होटल में वरिष्ठ नागरिकों की जिंदगी की सुरक्षा व स्वास्थ्य की चुनौतियां विषय पर जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।I
Iउन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए आमजन को पुलिस विभाग के साथ सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए। वरिष्ठ व एकाकी लोगों को सामाजिक सहभागिता बढ़ानी चाहिए। बुजुर्गों को हर समय अपने पास कम से कम पड़ोस के दस लोगों के नंबर रखने चाहिए और अपने काम वाले, होम डिलीवरी करने वाले लोगों का सत्यापन के बाद ही घर में आने देना चाहिए।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iस्वास्थ्य विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ. अजीत गैरोला ने बीमारियों की रोकथाम, दिनचर्या, खानपान की आदतों में सुधार आदि विषयों पर जानकारी दी। पूर्व उप शिक्षा निदेशक कमला पंत ने कहा कि जीवन की चुनौतियों का सामना साहस के साथ करना जरूरी है। संगठन के महासचिव सुशील त्यागी ने भी विचार रखे। इस मौके पर चंद्रगुप्त विक्रम, देवेंद्र पाल मोंटी, ब्रिगेडियर केजी बहल, विशंबर नाथ बजाज, प्रकाश नागिया, विवेक, अमरजीत सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें