फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शहर के नामी स्कूलों में नए सेशन के लिए दाखिले की दौड़ शुरू, पढ़ें कब तक जमा होंगे फॉर्म

Sun, 06 Oct 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शहर के स्कूलों में नए सेशन के लिए एडमिशन की घंटी बज गई है। सेंट जोजेफ्स एकेडमी सहित तमाम स्कूलों ने दाखिले का प्रॉसेस शुरू कर दिया है। कई में जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं। पैरेंट्स की एक से दूसरे स्कूल में दौड़ शुरू हो गई है। कई अभिभावक अपने लाडले को मनपसंद स्कूल में दाखिला करवाने के लिए कई-कई स्कूलों में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

विज्ञापन


सेंट जोजेफ्स एकेडमी : 9 से 11 तक जमा होंगे फॉर्म
सेंट जोजेफ्स एकेडमी में एलकेजी एडमिशन के लिए 9 से 11 अक्तूबर तक फॉर्म जमा होंगे। इससे पहले यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की स्लिप स्कूल में जमा करानी होगी। यहां केवल उन्हीं बच्चों को मौका मिलेगा, जिनका जन्म 01 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2017 के बीच हुआ है। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट  http://regstjosephacademy.esams.in/ पर कर सकते हैं।

एन मैरी स्कूल : यहां पहली प्राथमिकता पूर्व से पढ़ रहे बच्चों के भाई-बहन को दी जाती है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नए बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया नौ से शुरू होगी। 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. दीपक अरोड़ा ने बताया कि पैरेंट्स को आवेदन के समय एक स्लिप दी जाएगी। उसके हिसाब से सभी औपचारिकताएं पूर्ण करनी होंगी।
विज्ञापन


ब्राइटलैंड स्कूल : यहां एडमिशन की प्रक्रिया नवंबर में शुरू होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, लिमिटेड सीटों पर एडमिशन का मौका मिलेगा।

एशियन स्कूल : स्कूल में नए सेशन के दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। वाइस प्रिंसिपल एवीडी थपलियाल ने बताया कि फिलहाल रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख डिसाइड नहीं की गई है। अभिभावक स्कूल पहुंचकर एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

दून इंटरनेशनल स्कूल : यहां रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। सीटों की संख्या सीमित है। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे। सीटें फुल होते ही एडमिशन बंद कर दिए जाएंगे।

राजा राम मोहन राय एकेडमी : स्कूल में नए सेशन के एडमिशन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर के बाद शुरू होने जा रही है। स्कूल की प्रिंसिपल बीना वर्मा ने बताया कि पैरेंट्स दशहरे की छुट्टियों के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क कर सकते हैं।

सनवैली स्कूल : समरवैली प्रबंधन के सनवैली स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया 15 अक्तूबर के बाद शुरू होने जा रही है। पैरेंट्स अपनी तैयारी पूरी कर लें। 15 के बाद स्कूल में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें