फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पंजीकरण की तिथि 30 अगस्त तक बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 अगस्त तक बढ़ाई गई है। पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 26 अगस्त थी। मीडिया प्रभारी डॉ. हरिओम शंकर ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के सत्र 2021-22 के प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण ऑनलाइन पंजीकरण में बहुत तकनीकि दिक्कत आ रही है। इससे कई छात्र अभी पंजीकरण नहीं कर पाए हैं। इसे देखते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अगस्त की गई है। डीएवी कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट www.davpgcollege.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें