फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने गढ़वाल कमिश्नर को सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। नगर पालिका परिषद मसूरी की जमीन को फर्जी ढंग से बेचने और अवैध कब्जा करने के मामले में एडीएम ने अपनी रिपोर्ट गढ़वाल मंडलायुक्त को सौंप दी है। रिपोर्ट में उन्होंने कई तरह की गड़बड़ियों की जानकारी देते हुए विशेष टीम से जांच कराने की सिफारिश भी की है। यह मामला देहरादून मसूरी मार्ग स्थित किंगक्रेग की जमीन से जुड़ा है। सड़क के दोनों और नगर पालिका ने कई लोगों और संस्थाओं को लीज पर गोदाम व अन्य स्थान आवंटित किए हैं। रोटरी क्लब मसूरी को आरवीटीसी सेंटर संचालित करने के लिए भी एक भूभाग आवंटित किया था। लेकिन छात्र संख्या कम होने के कारण रोटरी क्लब ने इसे अनुपयोगी माना। बाद में क्लब के तत्कालीन अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल और सचिन शरद गुप्ता ने इस जमीन को बगल में ओम फिलिंग स्टेशन की स्वामी एसके गोयल को तीन लाख रुपये में बेच दिया। एडीएम वीर सिंह बुदियाल ने कहा कि अनुपयोगी होने की दशा में क्लब को भवन का वास्तविक कब्जा नगरपालिका को वापस करना चाहिए था। लेकिन जमीन को खुर्दबुर्द करने की नियत से बेचने और खरीदने वाले ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इस मामले में पालिका कर्मियों की भूमिका पर भी संदेह जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें