फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वक्फ की संपत्ति पोर्टल पर दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के लिए छह फरवरी और कुमाऊं मंडल के लिए 15 मार्च का अतिरिक्त समय स्वीकृत हुआ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
देहरादून। वक्फ अभिकरण देहरादून और हल्द्वानी ने गढ़वाल और कुमाऊं में वक्फ संपत्ति दर्ज करने के लिए अतिरिक्त समय सीमा स्वीकृत की है। इसमें गढ़वाल मंडल में छह फरवरी तक व कुमाऊं मंडल में 15 मार्च तक अतिरिक्त समय स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

राज्य में वक्फ के 2146 औकाफ (संपत्ति) हैं, वक्फ प्रबंधन समिति को इन संपत्ति का विवरण उमंग पोर्टल पर दर्ज करने के लिए समय छह दिसंबर दिया गया था पर इस समय में करीब आधी ही संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड हो सका है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने शेष औकाफ की सूचना दर्ज करने के लिए वक्फ अभिकरण देहरादून- हल्द्वानी को अलग-अलग प्रार्थना पत्र दिया था। अब इस संबंध में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएस उस्मान ने सूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि जिन वक्फ प्रबंधन ने अपनी संपत्ति पोर्टल पर दर्ज नहीं की है, वह अपने औकाफ की सूचनाएं गढ़वाल मंडल में 31 जनवरी 2026 व कुमाऊं मंडल के वक्फ प्रबंधन 10 मार्च तक दर्ज कर दें। ताकि शेष समय में चेकर और एप्रूवर द्वारा आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें