तहसील मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा ने कहा कि विकासनगर शहर में धारा 144 नहीं लगाई गई है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील भी की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दिनभर चले हंगामे के बाद बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कहा कि नगर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने धारा 144 लगाने जैसी बात से इंकार करते हुए कहा कि स्थिति ऐसी नहीं है कि इस प्रकार के कदम उठाए जाएं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नगर व आसपास के क्षेत्रों में सभी समुदाय के लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील भी प्रशासन के माध्यम से की गई है।