फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : कारगी जोन में निशुल्क सीवर कनेक्शन देगा एडीबी

Thu, 28 Jan 2021 01:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एडीबी - फोटो : twitter
विज्ञापन

कारगी जोन में जिन लोगों ने अभी तक सीवर का कनेक्शन नहीं लिया है, उनके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अरबन सेक्टर डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) लोगों को कनेक्शन निशुल्क जोड़ेगा। इसके तहत करीब दो हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य है। अगर इस समय कोई सुविधा का लाभ नहीं लेगा तो भविष्य में उसे अपने खर्च पर सीवर लाइन का कनेक्शन लेना पड़ेगा।

विज्ञापन


दरअसल, एडीबी की ओर से दून में कारगी जोन के अंतर्गत बल्लूपुर, रामविहार, जीएमएस रोड के लेफ्ट साइड, विजय पार्क, चमन विहार, शिमला बाईपास क्षेत्र के साथ ही सहारनपुर रोड पर भंडारी बाग से हरिद्वार रोड क्षेत्र में सीवर लाइन डाली गई है। एडीबी ने लाइन तो पूरी बिछा दी है, लेकिन प्रोजेक्ट की सीमा खत्म होने के कारण कुछ लोगों के कनेक्शन नहीं हो पाए। हालांकि अधिकतर लोगों ने खुद के खर्च और जलसंस्थान से कनेक्शन ले लिए थे।

जिन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़े हैं, उन्हें एडीबी निशुल्क कनेक्शन का मौका दे रही है। एडीबी ने सभी लोगों से अपील की है कि वह इस योजना का लाभ उठाएं। अगर किसी ने इसके बाद भी कनेक्शन नहीं लिए तो भविष्य में उन्हें खुद के खर्च पर कनेक्शन लेना होगा।
विज्ञापन


एडीबी के परियोजना निदेशक आरके रजवार ने बताया है कि कारगी जोन के अंतर्गत एडीबी ने करीब दो हजार कनेक्शन निशुल्क जोड़ने का लक्ष्य रखा है। अभी तक करीब एक हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिनके घरों में कनेक्शन नहीं है और जलसंस्थान से भी कनेक्शन नहीं लिया है। उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

कनेक्शन में 10 से 12 हजार का आता है खर्च

सीवर की मेन लाइन से अगर कोई घर का कनेक्शन जोड़ता है तो उस पर करीब 10 से 12 हजार का खर्च आता है। इस जोन के अंतर्गत जिन लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन्हें फिलहाल कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

अधिकतर घरों में सीवर कनेक्शन हो गए हैं। कुछ लोगों ने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं। जिन्होंने अभीतक कनेक्शन नहीं लिए हैं, उन्हें निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। दो हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक एक हजार के करीब कनेक्शन होने की जानकारी है। जून तक सभी कनेक्शन दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- आरके रजवार, प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें