फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीबी ने खोला पिटारा, बनाएगा सड़क और पुल

Fri, 09 Aug 2013 07:59 PM IST
देहरादून/ प्रेम प्रताप सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में आई आपदा में तबाह हुई सड़कों और पुलों के पुर्नर्निमाण के लिए एडीबी ने मदद का भरोसा दिया है। एडीबी राज्य सरकार को आर्थिक सहायता मुहैय्या करवाकर प्रदेश की हालत सुधारने में मदद देगा।
विज्ञापन


एशियन विकास बैंक (एडीबी) आपदा में बर्बाद हुई सड़कों की मरम्मत के लिए उत्तराखंड को 587 करोड़ रुपये की मदद देगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह मदद ग्रांट के रूप में मिलेगी या फिर बतौर कर्ज।

प्रतिनिधियों ने लिया जायजा
उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह इस पर स्थिति साफ हो सकती है। एशियन विकास बैंक और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में आपदा में तबाह हुई सड़कों का आंकलन किया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही उत्तराखंड का दौरा करके यह टीम वापस जा चुकी है। एडीबी की ओर से यह बता दिया गया है कि राज्य मार्गों, जिला मार्गों और पुलों के निर्माण के लिए कितनी-कितनी रकम दी जाएगी।

सड़कों और सेतुओं का स्टीमेट भेजने के निर्देश
इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने सभी जिलों को 20 अगस्त तक सड़कों और सेतुओं का स्टीमेट भेजने का निर्देश दिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता ललित मोहन ने बताया कि सभी मुख्य अभियंताओं को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है।

ऐसे मदद करेगा एडीबी-
राज्य मार्गों के लिए 345.30 करोड़ मुख्य जिला मार्गों के लिए 138.80 करोड़ क्षतिग्रस्त पुलों के लिए 27.18 करोड़ कंटीजेंसी चार्ज 76.68 करोड़ योगः 587.97 करोड़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें