फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राफिक एरा का आईटी क्विज आदर्श नेगी ने जीता

विज्ञापन
आईटी क्विज जीतने वाली ग्राफिक एरा की टीम।---संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
ग्राफिक एरा के विश्वविद्यालयों की आईटी क्विज बीटेक के आदर्श नेगी ने जीता। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हुए क्विज को दो चरणों में आयोजित किया गया। पहला चरण ऑनलाइन हुआ, जिसमें टेक्निकल और प्रोग्रामिंग के प्रश्न पूछे गए। दूसरा चरण ऑफलाइन किया गया, जिसमें कोडिंग, रेपिड फायर और बजर राउंड से विजेताओं का चयन किया गया। आईटी क्विज टेक विजार्ड के प्रथम विजेता बीटेक के आदर्श नेगी, द्वितीय स्थान पर बीटेक के दीपांशु पंडाया और तृतीय स्थान पर बीटेक के अमरप्रीत सिंह बेदी रहे। कार्यक्रम में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के तीनों कैंपस के छात्र शामिल रहे। कार्यक्रम में ग्राफिक ऐरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ. एचएन नागराजा, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. देवेश प्रताप सिंह, नीलम सिंह फैकल्टी कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे। संचालन साहिब सबलोक ने किया। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें