फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में देहरादून के आदर्श और अनुष्का बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देहरादून का दबदबा रहा। बालक-बालिका वर्ग में देहरादून के आदर्श नेगी और अनुष्का चैंपियन रहे। दोनों वर्गों में शीर्ष तीनों स्थान भी देहरादून ने कब्जाए। वहीं, फुटबाल में ऊधमसिंहनगर, पौड़ी और अल्मोड़ा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में मंगलवार को अंडर-14 में 30 मीटर तीरंदाजी के खिताबी मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में आदर्श नेगी (देहरादून), आदित्य भंडारी (देहरादून), रिषभ त्यागी (देहरादून) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनुष्का (देहरादून) प्रथम, दीया (देहरादून) द्वितीय, अनीशा सेमवाल (देहरादून) तृतीय रहे।
वहीं, पवेलियन ग्राउंड में हुई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंहनगर ने टिहरी को 3-0 स्कोर से हराया। दूसरे मैच में पौड़ी ने रुद्रप्रयाग को व तीसरे मैच में अल्मोड़ा ने हरिद्वार को हराया। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक आरसी डिमरी ने तीरंदाजी के विजेताओं को मेडल, नकद पुरस्कार राशि व प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक बीएन पांडेय, उपनिदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, सहायक निदेशक एसके जयराज, सहायक निदेशक नीरज गुप्ता, एनएन पांडये, पंकज सती, श्वेता नेगी, गोपाल कठैत, मनोज कापड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें