सुरक्षित व सुगम यात्रा भी कराएगा
अडानी ने वीडियो के माध्यम से कहा है कि यह रोपवे समय तो बचाएगा साथ में सुरक्षित व सुगम यात्रा भी कराएगा। स्थानीय पर्यटन व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत निर्माण मंजूरी हमारा वादा है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: करनदीप सिंह लापता प्रकरण; जांच हुई अब रिपोर्ट का इंतजार, 26 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
आपको बता दें कि वर्तमान में सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक शटल सेवा संचालित होती है। इसके बाद गौरीकुंड से केदारनाथ की 19 किलोमीटर पैदल यात्रा होती है। इसी यात्रा में घोड़े-खच्चरों, डोली की भी सुविधा मिलती है। रोपवे शुरू होने के बाद सीधे सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा होगी।