उत्तराखंड की मूल निवासी होने पर भी अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को गर्व है। अपने फिल्मी करिअर की चर्चा करते हुए उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड वासियों ने उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया है। उत्तराखंड के लोगों के प्यार की बदौलत ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
उर्वशी ने कहा कि अभी वह मंजिल तक नहीं पहुंचीं हैं सफर अभी जारी रहेगा। फिल्म ‘पागलपंती’ में अपनी हास्य पूर्ण भूमिका और हिट हो रहे गाने ‘बिजली के तार है’ को मिल रही सफलता को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। कहा कि वे काफी समय से कॉमेडी रोल करना चाह रहीं थी अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है।
उर्वशी ने कहा कि उनकी फिल्म 22 नवंबर को रिलीज होगी और उन्हें उम्मीद है कि यह सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगी। इस फिल्म में वे जॉन इब्राहिम के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं। उत्तराखंड में फिल्मों के साथ अपनी फाउंडेशन के किए जा रहे कार्यों को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।
उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में भी वे फाउंडेशन के मार्फत ही काम करने की इच्छुक हैं। उनकी फाउंडेशन की ओर से कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने नवदंपती को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।