पहाड़ी व्यंजनों का लिया लुत्फ, गंगोल गांव से गया पहाड़ी नाश्ता
रुद्रनाथ की यात्रा पर आईं सारा अली खान ने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ लिया। उनके लिए पहाड़ी नाश्ता गंगोल गांव में स्थित एसजीआर नमो नारायण होम स्टे से गया। होम स्टे के प्रबंधक भूपेंद्र गड़िया ने बताया कि सारा अली खान के लिए मंडुवे की रोटी, हरी सब्जी, पहाड़ी चटनी, छाछ भेजा गया।
वापसी में भी उनके लिए पहाड़ी भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं रुद्रनाथ में होटल संचालक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सारा अली खान अचानक उनके होटल में पहुंचीं। उन्होंने पहाड़ी राजमा, चावल, घर की बड़ी और आलू की सब्जी का स्वाद लिया। वह यहां की खूबसूरती को देखकर प्रसन्न नजर आईं।