फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Prabhu: नैनीताल में शूटिंग के दौरान घायल हुई ऊ अंटावा गर्ल, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयां किया दर्द

Wed, 01 Mar 2023 01:10 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल।

सार

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  अपने चोटिल हाथों की फोटो शेयर की है। उन्होंने इस घटना को 'पर्क्स ऑफ एक्शन' कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड  एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
शूटिंग के दौरान घायल हुई सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा  रुथ प्रभु मंगलवार को यहां शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके हाथों में  गहरी खरोंचें आईं हैं और घाव भी बन गए हैं। सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ। उन्हें खासी चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी।

विज्ञापन


पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को 'पर्क्स ऑफ एक्शन' कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड  एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं।

अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं। बता दें कि सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में हो सकती है रिलीज
इसका हिंदी वर्जन इन दिनों बन रहा है जिसकी शूटिंग यहां चल रही है। तीन मार्च से शूटिंग के लिए वरुण धवन भी आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Joshimath Is Sinking: जोशीमठ में भूमि धंसने की दर हुई दोगुनी, एसडीसी फाउंडेशन ने जारी की जनवरी की रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें