फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून पहुंची 'चंद्रमुखी चौटाला', सीएम संग दिया ड्रग्स फ्री उत्तराखंड का संदेश

Mon, 18 Sep 2017 01:18 AM IST
 ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रन अगेंस्ट ड्रग एब्यूज की थीम पर आयोजित उत्तराखंड हॉफ मैराथन में रविंद्र तिवारी और मोनिका चौधरी विजेता बने। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और प्रसिद्ध टीवी कलाकार कविता कौशिक ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया है। विजेताओं को पांच लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई। 
विज्ञापन


पवेलियन मैदान से रविवार को हॉफ मैराथन की शुरुआत हुई। महिलाओं और पुरुषों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों 21 किमी, 10 किमी और तीन किमी में दौड़ हुई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, विधायक गणेश जोशी और कविता कौशिक ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

KAVITA
प्रतियोगिता के 21 किमी पुरुष वर्ग में 1.10 घंटे का समय लेकर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के रविंद्र तिवारी पहले, 1.11 घंटे का समय लेकर उत्तराखंड पुलिस के राजेश कमस्ट दूसरे और 1.13 घंटे का समय लेकर उत्तराखंड पुलिस के लाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में मोनिका चौधरी पहले, अनिता दूसरे और सविता निषाद तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। आयोजक स्वरातिका के निदेशक अमित रावत ने कहा कि आज ड्रग्स एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। युवा नशे के जाल में फंसकर अपना वर्तमान और भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। युवा पीढ़ी को बचाने के लिए हमें इसके खिलाफ वृहद अभियान चलाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें