फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Kohli Interview: अपनी डेब्यू फिल्म से जलवा बिखेरने को तैयार दून का सितारा, दिखेगा श्रेयस तलपड़े के साथ

सार

अमर उजाला दून स्टूडियो पहुंचे अभिनेता ऋषभ कोहली ने मायानगरी के अनुभवों को साझा किया। ऋषभ ने थियेटर सीखने के लिए अपने जुनून के बारे में बताया, जिसकी वजह से उनके लिए आगे के रास्ते खुलते गए।
विज्ञापन
ऋषभ कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के ऋषभ कोहली अपनी डेब्यू फिल्म से जलवे बिखेरने को तैयार हैं। दून का यह सितारा जल्द ही बड़े पर्दे पर अभिनेता श्रेयस तलपड़े जैसे सितारों के साथ नजर आएगा। ऋषभ की ये डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह बेहद उत्साहित हैं। लेकिन ऋषभ के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था।

विज्ञापन




मायानगरी में अपने कदम जमाने के लिए अभिनेता ऋषभ कोहली ने खूब मेहनत की है। ऋषभ की मेहनत का ही नतीजा है कि जल्द ही वह अपनी डेब्यू फिल्म करने जा रहे हैं। दून स्टूडियो पहुंचे अभिनेता ऋषभ ने अमर उजाला से खास बातचीत की। उन्होंने इस पूरे सफर के बारे में अपने अनुभव साझा किए। 

ऋषभ मानते हैं कि अच्छा अभिनेता बनने का सपना देखने वाले युवाओं को थियेटर सीखना बहुत जरूरी है। शॉर्ट कट अपनाकर आप लंबे समय तक नहीं टिक सकते हैं। उन्होंने युवाओं को भी थियेटर जरूर सीखने की सलाह दी। ऋषभ ने मुंबई में पढ़ाई के साथ-साथ कई ऑडिशन दिए। इस दौरान उनका थियेटर सीखना भी जारी रहा। इसी बीच उन्हें अपनी पहला टीवी शो मिला। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन


ऋषभ एक अच्छे अभिनेता के साथ ही लेखक और गायक भी है। बतौर ऋषभ 'ऑडिशन के दौरान बहुत रिजेक्शन मिले, लेकिन मैं मानता हूं कि शायद वो किरदार मेरे लिए नहीं बने थे' ऋषभ कहते हैं कि हर किसी के लिए एक स्टोरी और एक किरदार बना है। जब उसे वो मिलता है तो वो जरूर आसमान छूता है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें