मुख्यमंत्री से भेंट करते फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी
- फोटो : अमर उजाला
मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड एकदम मुफीद है। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के प्रोत्साहन की भी सराहना की।
ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, तीन घंटे में दो बार तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग
नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में फिल्मांकन किया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।