फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: विवाह समारोह में मिले, दुबई में नौकरी का रखा प्रस्ताव, फिर युवक से 55 हजार ठगकर हो गया फरार

Sat, 12 Nov 2022 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

महावीर ने कहा कि वह दुबई की अल फुतेम कंपनी में कार्यरत है। पीड़ित को अपनी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता लगा तो उसने रकम वापस मांगी, लेकिन रकम वापस नहीं मिली।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से 55 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना रायपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि सरदार सिंह निवासी खादर रायपुर ने तहरीर देकर बताया कि वह फरवरी में एक विवाह समारोह में टिहरी गए थे।

विज्ञापन


वहां महावीर सिंह रावत निवासी मौगी तहसील नैनबाग से उनकी मुलाकात हुई। बातचीत में उन्होंने अपनी बेरोजगारी के बारे में बताया। महावीर ने कहा कि वह दुबई की अल फुतेम कंपनी में कार्यरत है। पीड़ित को अपनी कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55 हजार रुपये ले लिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: गुजरात आप प्रदेश अध्यक्ष पर हरिद्वार कोर्ट में केस, पीएम मोदी और मां के लिए की थी अभद्र टिप्पणी

साथ ही फर्जी नियुक्ति पत्र और वीजा भी दे दिया। इस फर्जीवाड़े में अनिल कुमार, दामोदर पटेल, हरीश पटेल भी शामिल रहे। पीड़ित को धोखाधड़ी का पता लगा तो उन्होंने रकम वापस मांगी। आरोप है कि उन्होंने रकम नहीं लौटाई। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें