फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की सीएम धामी से मुलाकात, शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बताया एकदम मुफीद

Sat, 12 Nov 2022 09:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी  ने सीएम धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से भेंट करते फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड एकदम मुफीद है। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को शिष्टाचार भेंट के दौरान कही। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने फिल्म शूटिंग के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार के प्रोत्साहन की भी सराहना की।

ये भी पढ़ें...Earthquake: उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, तीन घंटे में दो बार तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने रोतु की बेली, चंबा, मसूरी एवं देहरादून में फिल्मांकन किया। उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण है। उत्तराखंड का नैसर्गिक सौंदर्य फिल्मांकन के लिए लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे एवं फिल्म जगत के अन्य कलाकार मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें