फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे एक्टर मुकेश तिवारी, उत्तराखंड की वादियों को लेकर कही दिल की बात

Mon, 04 Jun 2018 11:46 PM IST
राजीव गुप्ता/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Actor mukesh tiwari - फोटो : Rajeev Gupta
विज्ञापन

अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी ने उत्तराखंड को लेकर दिल की बात कही।

विज्ञापन


बता दें, कि मुकेश ने  गंगाजल, गोलमाल 3, जमीन, ऑल दि बेस्ट जैसी फिल्मों में अपने दमदार रोल से अपनी अलग ही पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि, हसीन वादियों और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की बदौलत उत्तराखंड आने वाले वर्षों में सिनेमा का केंद्र बनने वाला है।

साथ ही मुंबई नगरी में रहने वाले सभी अभिनेताओं की चाहत धीरे-धीरे उत्तराखंड में बसने की है। उत्तराखंड में चल रही फिल्म ‘राइफलमैन जसवंत सिंह रावत’ की शूटिंग के लिए दून पहुंचे मुकेश तिवारी ने उत्तराखंड की हसीन वादियों की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन



 

विज्ञापन

Actor mukesh tiwari - फोटो : Rajeev Gupta
हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में अमर उजाला से विशेष बातचीत में मुकेश ने कहा कि उत्तराखंड को आने वाले समय में सिनेमा का केंद्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। बॉलीवुड भी धीरे-धीरे उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य का दीवाना होता जा रहा है।

यहां सिनेमा केंद्र बनने से स्थानीय थियेटर कलाकारों को अच्छा प्लेटफॉर्म मिलेगा। साथ ही फिल्मों की शूटिंग पर कोई शुल्क न लेने के  लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सराहना की। चकराता में चल रही शूटिंग में बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा और लाइन प्रोड्यूसर व कलाकार प्रमोद राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें