फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा आर्य: मंत्री का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद समर्थन में उतरे ये एक्टर, पीएम मोदी से कार्रवाई की अपील

Fri, 16 Oct 2026 12:20 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के मामले में फिल्म अभिनेता ने उनका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कार्रवाई का अनुरोध करने की बात कही है।
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना और जान से मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। कैबिनेट मंत्री की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मंत्री का आरोप यह भी है कि उनका पति पहले से विवाहित है और वर्तमान में भी उसके विवाहेत्तर संबंध हैं। 

विज्ञापन


 महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने घरेलू हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें वे रोते हुए कह रहीं अपने बच्चों की रक्षा के लिए पुलिस में तहरीर दी है। मंत्री ने कहा, पति के ऑडियो ने उनके वैवाहिक जीवन पर प्रश्न लगा दिया दिया। क्या सच्चाई व ईमानदारी से रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है, इस ऑडियो को सुनकर उन्हें हृदयघात की पीड़ा के साथ यह निर्णय लेना पड़ा कि उन्हें अपने बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।

ऑडियो भी इसलिए बना रही हैं कि महिला आम हो, खास हो। उसे घरेलू अत्याचार नहीं सहना है। मंत्री ने कहा, वह संविधान को साक्षी मानते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आई हैं और करती रहेंगी। उन्हें पूरा भरोसा है इस क्षण में भी देवभूमि के लोग साथ होंगे। महिला होने के नाते अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह करना पड़ा।
विज्ञापन


मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आए फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
मंत्री रेखा आर्या के मामले में फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे उनके समर्थन में आ गए हैं, उनका कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, मंत्री के मामले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कार्रवाई के लिए अनुरोध करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें