वहां उन्होंने सबसे पहले माता का पूजन किया और इसके बाद फिल्म का मुहूर्त शॉट लिया। सूत्रों के अनुसार गढ़वाल राइफल्स के जवानों की वीरता पर आधारित फिल्म के सिलसिले में अनुपम खेर लैंसडौन आए हैं। उन्होंने यहां के कुछ दृश्यों को अपने कैमरे में कैद किया। शॉट पूरा होने के बाद अनुपम खेर ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।