फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: एयरपोर्ट पर 'जय माता दी' सुनकर रुके अक्षय कुमार के कदम, महिला कर्मचारी ने पास बुलाकर खिंचवाई फोटो

Sun, 18 Oct 2026 08:54 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

अक्षय जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ले जाने लगे। तभी एक महिला एयरपोर्ट कर्मी ने अक्षय कुमार को पीछे से जय माता दी कहा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी और अन्य स्थानों पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अक्षय कुमार देहरादून एयरपोर्ट से शाम करीब साढ़े सात बजे चार्टड विमान से मुंबई वापस रवाना हुए।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पहुंचने की खबर पाकर उनके काफी प्रशंसक एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे। लेकिन उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा सभी को हिदायत दी गई थी कि कोई भी अक्षय कुमार की फोटो और वीडियो नहीं लेगा।

अक्षय जैसे ही एयरपोर्ट पहुंचे तो उनके निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिसकर्मी उन्हें एयरपोर्ट के अंदर ले जाने लगे। तभी एक महिला एयरपोर्ट कर्मी ने अक्षय कुमार को पीछे से जय माता दी कहा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: देहरादून पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत, कल होगा शपथ ग्रहण

जिस पर अक्षय कुमार के कदम रुक गए और उन्होंने पीछे मुड़कर इस महिला कर्मी को अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ फोटो खिंचवाई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार नीता गुप्ता नाम की लड़की अक्षय कुमार के साथ फोटो लेने में सफल रही।
विज्ञापन


बता दें कि अक्षय कुमार और राशि खन्ना को हाल ही में मसूरी, ऋषिकेश के सिंगटॉली पुल पर एक रोमांटिक गाने की शूटिंग करते देखा गया है। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने निर्देशक अनीस बज्मी की एक आगामी पारिवारिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, और ऋषिकेश आदि जगहों पर की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें