फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों के जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खनन सामग्री लदे डंपरों से दून के शिमला बाईपास पर बालिका और हरिद्वार में दो लोगाें की मौत को गंभीरता से लिया है। उन्हाेंने चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध खनन से जुडे़ वाहन से कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों ही मामलों में डीएम की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शिमला बाईपास पर बृहस्पतिवार को हुई बालिका मानसी की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्हाेंने जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। समिति 15 दिन में जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों का पता लगाएगी, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि भारी वाहनों को निर्धारित समय में ही मार्ग पर चलने की अनुमति दी जाए। बरसात के दौरान नदियों से बजरी रेत का खनिज चुगान होने की शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।
सीएम ने हरिद्वार जनपद के खेड़ी सिहोहपुर में खनन सामग्री लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत के मामले में भी जिलाधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। समिति को 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें