फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की कार्यप्रणाली पर सुधार नहीं हुआ तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाया गया तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तहसील में बनाए जाने वाले प्रमाणपत्रों को तय समय में जारी करने और परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने तहसील कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति दर्ज न होने पर नाराजगी जताई। तहसीलदार को सख्त निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि उपस्थिति पंजिका का नियमित रूप से अवलोकन करें और प्रतिदिन कार्मिकों की उपस्थिति का विवरण उनको व्हाट्सएप पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि फील्ड पर गए आठ कर्मचारियों के काम का विवरण भी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विभिन्न पटलों पर बैठने वाले कार्मिकों का नाम, मोबाइल नंबर और क्षेत्र लिखने के भी निर्देश दिए।
तहसील परिसर की खराब लिफ्ट के संबंध में तत्काल एमडीडीए और हुडा के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि लिफ्ट जल्द से जल्द ठीक कराई जाए। इस दौरान वैयक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह, तहसीलदार सदर दयाराम, नायब तहसीलदार जसपाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें